नमस्ते दोस्तों, JB Story Hindi में आपका स्वागत है!
सोचिए जरा...
भारत में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का नाम सुनकर आपको क्या लगता है?
कुछ साल पहले तक AI सिर्फ फिल्मों में रोबोट या सुपरकंप्यूटर लगता था। लेकिन अब, 2026 में, AI हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रहा है – हेल्थकेयर से लेकर किसानी तक, शिक्षा से लेकर जॉब्स तक।
और ये सब कैसे हो रहा है?
क्योंकि फरवरी 2026 में भारत ने एक ऐसा बड़ा इवेंट होस्ट किया, जो न सिर्फ इंडिया को AI का ग्लोबल हब बना रहा है, बल्कि दुनिया को बता रहा है कि AI सबके लिए होना चाहिए – अमीर-गरीब, उत्तर-दक्षिण, सभी के लिए।
ये इवेंट था India AI Impact Summit 2026।
बहुत ज्यादा रिसर्च करने के बाद पता चला कि यह समिट सिर्फ मीटिंग्स और स्पीच नहीं था, बल्कि एक ऐसा मोमेंट था जहां भारत ने दिखाया कि AI से दुनिया को कैसे बदल सकते हैं।
तो चलिए शुरू करते हैं इस पोस्ट में हम इस समिट की पूरी डिटेल्स देखेंगे – क्या फायदे हुए, कौन-कौन से देश शामिल हुए, कौन-कौन से बड़े लोग आए, और क्या-क्या बड़े फैसले हुए। सब वैज्ञानिक, आर्थिक और सोशल एंगल से। यह पोस्ट बहुत ज्यादा वैल्युएबल होने वाला है इसलिए लास्ट जरूर पढ़ना :-
AI Impact Summit 2026 क्या था और कब-कहाँ हुआ?
• यह दिल्ली की भारत मंडपम में 15 से 20 फरवरी 2026 तक चला यह 5 दिन का मेगा इवेंट था – समिट, एक्सपो और वर्किंग ग्रुप्स।
• थीम: "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" (सभी का हित, सभी की खुशी)। ये इंडिया की पुरानी फिलॉसफी है, जो AI को सबके लिए बनाती है।
• इसके तीन पिलर्स है: पीपल (लोग), प्लैनेट (धरती), प्रोग्रेस (प्रगति)।
• 7 वर्किंग ग्रुप्स: AI for Economic Growth, Democratizing AI, Inclusion, Safe AI, Global South Voices, Planetary Sustainability, Future of Work।
• यह इंडिया के लिए इसलिए इंपॉर्टेंट था क्योंकि यह पहला AI समिट था जो ग्लोबल साउथ में हुआ। पहले UK, Korea, France में हुए थे, लेकिन इंडिया ने इसे "Impact" पर फोकस किया – सिर्फ बातें नहीं, रीयल एक्शन।
• इसमें लगभग 5 लाख+ विजिटर्स, 35,000+ डेलीगेट्स, 300+ एग्जिबिटर्स ने पार्टिसिपेट किया। ये इंडिया का सबसे बड़ा AI इवेंट था।
कौन-कौन से देश से लोग आए और कौन-कौन से बड़े लोग?
• इसमें 100+ देशों से लोग आए। एग्जिबिटर्स 30+ देशों से – USA, China, EU, UK, France, Korea, Norway, UAE, Singapore, Brazil, South Africa, Japan, Germany, Australia, Canada, Russia, Saudi Arabia, Israel, Sweden, Switzerland, Netherlands, Italy, Spain, Mexico, Indonesia, Nigeria, Kenya, Egypt, Turkey, Chile, Argentina आदि। ग्लोबल साउथ (अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, एशिया) से स्पेशल फोकस था।
• बड़े लोग और स्पीकर्स:
• PM Narendra Modi ने उद्घाटन किया और AI Mission 2.0 लॉन्च की।
• Sundar Pichai (Google CEO) भी आए थे और उन्होंने "Accelerating India's AI Growth" पर स्पीच दी।
• Demis Hassabis (Google DeepMind) ने AI for Science पर स्पीच दी।
• Dario Amodei (Anthropic) ने Safe AI पर बोला।
• Bill Gates (Gates Foundation) वही माइक्रोसॉफ्ट वाले वह भी आए थे और उन्होंने AI for Health and Agriculture पर स्पीच दी।
• Mukesh Ambani (Reliance) ने भी India AI for Economic Growth पर स्पीच दी।
• और बहुत सारे बड़े-बड़े अन्य लोग भी आए थे जैसे: Zoom, Cisco, Royal Philips, Schneider Electric, WEF से लीडर्स। 20+ हेड्स ऑफ स्टेट, 60+ मिनिस्टर्स, 500+ ग्लोबल AI लीडर्स, 100 CEOs, 150 एकेडेमिशियन, 400 CTOs/VPs।
क्या-क्या बड़े फैसले और आउटकम्स हुए?
• देख रहे हो भाई $250 बिलियन+ इन्वेस्टमेंट हुए हैं AI इंफ्रास्ट्रक्चर (डेटा सेंटर्स, सेमीकंडक्टर फैक्ट्रीज) पर कमिटमेंट करके गए हैं सभी हां लेकिन फिर भी इंडिया के लिए तो अच्छा ही है यह ही तो इंडिया को AI हब बनाएगा।
• AI Mission 2.0 लॉन्च भी लॉन्च हआ जो नरेंद्र मोदी जी ने किया और ashwini Vaishnaw ने लॉन्च की – एडवांस्ड AI मॉडल्स, सेफ्टी और लोकल/मल्टीलिंगुअल AI पर फोकस।
• India joins Pax Silica: US-लेड एलायंस – AI और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन सिक्योर करने के लिए। अब US, EU, Japan आदि के साथ पार्टनरशिप करके इंडिया को AI हब बनाएंगे
• Google.org Impact Challenge: AI for Science और AI for Government Innovation के लिए $10 मिलियन फंडिंग इंडियन प्रोजेक्ट्स के लिए मिला है।
• 7 वर्किंग ग्रुप्स के आउटकम्स: पॉलिसी ब्रिफ्स, रोडमैप्स – हेल्थ में AI, एग्रीकल्चर में AI, जॉब्स में AI, सस्टेनेबल AI आदि पर।
• ग्लोबल साउथ पर फोकस करते हुए AI को इंक्यूजिव बनाने के लिए पार्टनरशिप्स हुए और अफ्रीका, लैटिन अमेरिका से लीडर्स ने "ग्लोबल AI डिवाइड" पर डिस्कस किया।
• अन्य: भारत के AI यूज केस (एग्री, हेल्थ, एजुकेशन) को शोकेस किया। स्टार्टअप्स को 200+ इन्वेस्टर से कनेक्ट किया गया।
इंडिया के लिए क्या फायदे हैं? (डीप रिसर्च के साथ)
मुझे बहुत खोजने की बात पता चला कि यह समिट इंडिया के लिए सिर्फ इवेंट नहीं, बल्कि एक टर्निंग पॉइंट है।
अब क्या फायदे होने वाले हैं इंडिया को
• इकोनॉमिक फायदे: $250 बिलियन इन्वेस्टमेंट से 1 मिलियन+ जॉब्स आएंगे (डेटा सेंटर्स, सेमीकंडक्टर में)। इंडिया AI में ग्लोबल लीडर बनेगा – 2030 तक AI से $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बूस्ट होगा।
• सोशल फायदे: AI for Health – बीमारियाँ जल्दी डिटेक्ट, AI for Education – गांवों में स्मार्ट टीचिंग, AI for Agriculture – फसल बेहतर, पानी बचत होगी। ग्लोबल साउथ के लिए इंडिया मॉडल बनेगा – गरीबी कम करने में AI का रोल बहुत ज्यादा वैल्युएबल होगा।
• सस्टेनेबल फायदे: Planetary Sustainability ग्रुप से क्लाइमेट चेंज पर AI सॉल्यूशंस – जैसे वेदर प्रेडिक्शन, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन सब AI करेगा।
• सुरक्षा और इनक्लूजन: Safe AI पर फोकस – AI एथिक्स, प्राइवेसी। Global South Voices से इंडिया की आवाज मजबूत हुई।
• इंडिया ने दिखाया कि AI सिर्फ अमीर देशों का नहीं सबके लिए होना चाहिए। जैसे 5G को इंडिया ने हर गांव तक पहुंचाया, वैसे AI को भी पहुंचाएगा। ये फायदे लंबे समय में इंडिया को सुपरपावर बनाएंगे।
निष्कर्ष
AI Impact Summit 2026 सिर्फ एक इवेंट नहीं था ये इंडिया का AI में ग्लोबल लीडर बनने का पहला बड़ा कदम था। 100+ देशों से आए लीडर्स, $250 बिलियन इन्वेस्टमेंट, AI Mission 2.0 – ये सब दिखाते हैं कि AI से इंडिया की ग्रोथ रॉकेट स्पीड पर होगी। इंडिया का मानना है AI सबके लिए होना चाहिए, नहीं तो अमीर-गरीब का गैप और बढ़ेगा।
आपको समिट में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया? या AI से इंडिया को क्या फायदा होगा? कमेंट में बताएं!
Copyright © 2026 JB Story Hindi. All Rights Reserved.






0 टिप्पणियाँ